फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuch Kuch Hota Hai: 'कुछ कुछ होता है' को 25 वर्ष पूरे, शाहरुख-रानी की केमिस्ट्री देख फिदा हुए फैंस

Mon, 16 Oct 2023 11:22 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग के दौरान रानी मुखर्जी लाइट कलर की साड़ी में पहुंची, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, किंग खान लेदर जैकेट और जींस में नजर आए।
विज्ञापन
कुछ-कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 25 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 16 अक्तूबर, 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। फिल्म में इनके लव ट्रायंगल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने दुनिया को बताया कि प्यार दोस्ती है। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में बसे हैं। फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने पर फिल्म को फिर से रिलीज किया गया है।
विज्ञापन


रानी मुखर्जी ने करण को कहा धन्यवाद
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर शामिल हुए। इस दौरान रानी मुखर्जी ने करण को धन्यवाद कहते हुए कहा, 'राहुल को अंजलि के बजाय टीना से प्यार हो गया। तो, यह केवल करण की वजह से है। तो, इसके लिए धन्यवाद करण। जब मैंने यह फिल्म की थी, तब मैं 17 साल की थी और आज, मेरी बेटी 8 साल की हो गई है, बिल्कुल सना (सईद) की तरह, जो मेरी ऑन-स्क्रीन बेटी थीं।' 

King Of Kotha: इस दिन ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होगी दुलकर की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कब कहां देखें फिल्म
विज्ञापन


लाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत दिखीं रानी
रानी ने आगे कहा, 'तो केकेएचएच की वजह से, मैं आज एक स्टार हूं। इतने वर्षों तक हमें प्यार करने के लिए आप सभी का धन्यवाद और कृपया इस प्यार को अगले 25 वर्षों तक जारी रखें।' बता दें कि इस इवेंट में रानी मुखर्जी लाइट कलर की साड़ी में पहुंची, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, किंग खान लेदर जैकेट और जींस में नजर आए। वहीं करण अपने ब्लैक आउटफिट में दिखे।
विज्ञापन


Saif-Kareena: शादी से पहले कोर्ट मैरिज, फिर करोड़ों खर्च किए रिसेप्शन पर, कुछ ऐसी है सैफ-करीना की लव स्टोरी

शाहरुख-रानी का यह वीडियो वायरल
'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग के दौरान का रानी और शाहरुख का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस को इनका यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान को रानी मुखर्जी की साड़ी का पल्लू पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को वीडियोमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर करीना कपूर ने लिखा भावुक नोट, कहा- इस रोल का था 23 साल से इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें