फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग: 'उफ्फ्फ', शाहरुख और करीना के गाने 'डैडी कूल' पर फिदा हुए सितारे, करण-आलिया से करिश्मा तक ने कही ये बात

Sat, 28 Nov 2026 01:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • KING Song Daddy Cool: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' 27 नवंबर की रात रिलीज हुआ। 
  • गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी है। 
  • शाहरुख के अंदाज और गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'किंग' के नए गाने 'डैडी कूल' के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी दीवाने हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट कर शाहरुख और फिल्म की तारीफ की है।
विज्ञापन


करण जौहर से आलिया भट्ट तक ने किया रिएक्ट
फिल्ममेकर करण जौहर ने गाने पर अपनी रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड। बेंगर। भाई बहुत हॉट लग रहे हैं। बेबो एक क्वीन हैं। दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।'

आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उफ्फ्फ।' अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी गाने पर रिएक्ट कर लिखा, 'ओएमजी।'

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने कमेंट में लिखा, 'लव।' वहीं, सोनम कपूर ने फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जाहिर किया।

महीप कपूर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'जबरदस्त।' वहीं, शनाया कपूर ने इसे 'अनरियल' बताया। सितारों के इन कमेंट्स से साफ है कि शाहरुख खान के नए गाने ने सभी का ध्यान खींच लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
15 साल बाद जमी किंग खान-करीना की जोड़ी
'डैडी कूल' गाने में वे करीना कपूर के साथ नजर आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के जरिए शाहरुख और करीना कपूर की जोड़ी करीब 15 साल बाद एक बार फिर परदे पर नजर आने वाली है। दोनों को इससे पहले साल 2011 की फिल्म 'रा.वन' में साथ देखा गया था।

इस गाने के बीट्स एनर्जी से भरपूर हैं। शानदार रेट्रो अंदाज के साथ शाहरुख खान और करीना कपूर अपने डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। डांस के मामले में शाहरुख खान और करीना कपूर दोनों ही एक-दूसरे को भरपूर टक्कर देते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। करीना कपूर का अंदाज काफी बोल्ड है।
विज्ञापन

किंग - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'किंग'
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। 
  • यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

ये भी पढ़ें- किंग का नया गाना रिलीज: 'डैडी कूल' पर थिरके शाहरुख खान, बेबो ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, क्या बोले नेटिजंस?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें