'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'किंग' के नए गाने 'डैडी कूल' के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी दीवाने हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट कर शाहरुख और फिल्म की तारीफ की है।
करण जौहर से आलिया भट्ट तक ने किया रिएक्ट
फिल्ममेकर करण जौहर ने गाने पर अपनी रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड। बेंगर। भाई बहुत हॉट लग रहे हैं। बेबो एक क्वीन हैं। दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।'
आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उफ्फ्फ।' अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी गाने पर रिएक्ट कर लिखा, 'ओएमजी।'
इसके अलावा करिश्मा कपूर ने कमेंट में लिखा, 'लव।' वहीं, सोनम कपूर ने फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जाहिर किया।
महीप कपूर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'जबरदस्त।' वहीं, शनाया कपूर ने इसे 'अनरियल' बताया। सितारों के इन कमेंट्स से साफ है कि शाहरुख खान के नए गाने ने सभी का ध्यान खींच लिया है।