फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय से टक्कर नहीं लेगें शाहरुख, बदली अपनी फिल्म की रिलीज डेट

Fri, 09 Jun 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की टक्कर होनी है जिसमें से एक शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' और अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' थी। दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शाहरुख ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।
विज्ञापन


शाहरुख और अनुष्का शर्मा स्टारर 'जब हैरी मेट सेजल' अब 11 की बजाय 4 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फैंस को फिल्म की नई डेट बताई। इसके साथ ही तरण आदर्श ने लिखा कि जब दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं तो सभी को नुकसान होता है। इसलिए बेहतर है कि इगो की बजाय इसे बिजनेस के नजरिए से देखा जाए।
  Yes, SRK [#JabHarryMetSejal] versus Akshay [#ToiletEkPremKatha] clash averted... #JabHarryMetSejal on 4 Aug, #ToiletEkPremKatha on 11 Aug. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 9, 2017
विज्ञापन

बता दें कि इस दिन को पहले अक्षय ने बुक किया था। हालांकि इस दिन उनकी नीरज पांडे निर्देशित 'क्रैक' फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन अब भूमि पेडनेकर के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' रिलीज हो रही है। इसके बाद शाहरुख की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की रिलीज डेट सलमान खान ने ट्वीट कर बताई थी। खैर अब जब दोनों ही फिल्में अलग-अलग दिन रिलीज हो रही हैं तो ये स्टार्स और फैंस दोनों के लिए ही बेहतर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें