फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-अनुष्का की नई फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पोस्टर रिलीज, झूमते दिखे दोनों

Fri, 09 Jun 2017 08:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अगली वाली फिल्म का टाइटल आखिरकार फाइनल हो गया है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम 'जब हैरी मेट सेजल' रखा गया है।
विज्ञापन


शाहरुख ने टाइटल के साथ ही फिल्म के नए पोस्टर भी लॉन्च किए। फिल्म की टैगलाइन है, 'जिसे तुम ढूंढ रहे हो, वो तुम्हें ढूंढ रहा है।' इसी टैगलाइन के साथ फिल्म के हीरो और हीरोइन ने पोस्टर्स लॉन्च किए। पोस्टर्स में शाहरुख और अनुष्का की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है।
  What you seek... @iamsrk  @RedChilliesEnt pic.twitter.com/I48uQ102Su — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 8, 2017

  ...is seeking you! @AnushkaSharma  @RedChilliesEnt pic.twitter.com/8L6N7d5req — Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 8, 2017


शाहरुख ने फिल्म के पोस्टर ट्वीट करने से पहले एक और ट्वीट कर ये बताया की फिल्म का टाइटल रणबीर कपूर ने नहीं रखा है। उन्होंने लिखा, 'आपको बता दूं कि अगर रणबीर कभी ऐसा दावा करें, ये टाइटल उन्होंने नहीं रखा है। इसलिए उन्हें 5 हजार रुपये का ईनाम नहीं मिलेगा।' बता दें कि इससे पहले फिल्म के टाइटल को लेकर काफी कंफ्युजन था। 'रहनुमा', 'द रिंग' और 'रौला' जैसे कई नाम इस फिल्म ते टाइटल के तौर पर सामने आए थे। 
विज्ञापन

  Just in case Ranbir Kapoor ever claims it…the title Jab Harry met Sejal was never ever suggested by him!So he doesn’t win the Rs.5000 reward — Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 8, 2017


'जब हैरी मेट सेजल' को गौरी खान और इम्तियाज अली मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म प्राग, एम्सटरडैम, बुडापेस्ट और पंजाब की खूबसूरत लोकेशन्स में शूट की गई है। शाहरुख इस फिल्म में एक पंजाबी गाइड की भूमिका में हैं वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म में एक गुजराती लड़की बनीं है। दोनों की ये साथ में तीसरी फिल्म है।
विज्ञापन


'जब हैरी मेट सेजल' 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस दिन अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी रिलीज हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें