फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग पर प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण की मदद को आगे आए शाहरुख खान, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन

Sun, 03 May 2026 12:11 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

King Shoot Srk Help Pregnant Deepika Padukone: फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण की मदद करते नजर आए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस ने अपनी राय पेश की है।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में कर रहे हैं। दीपिका हाल ही में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की खबर साझा कर चुकी हैं। शूटिंग के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण की मदद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने कई रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण को सीढ़ियों पर चढ़ने में मदद करते नजर आ रहे हैं।
 


शाहरुख ने की दीपिका की मदद
इस वीडियो में शाहरुख काली शर्ट और पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वे चलते-चलते रुक जाते हैं, पीछे मुड़कर देखते हैं और दीपिका की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। दीपिका उनका हाथ पकड़ लेती हैं। इस दौरान दीपिका ने नारंगी टॉप और रंगीन ढीली पैंट कैरी की हुई है। बहरहाल, फिल्म 'किंग' की शूटिंग जारी है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो में शाहरुख की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
  • एक फैन ने लिखा, 'लव एंड रिस्पेक्ट मिस्टर शाहरुख खान'
  • दूसरे ने लिखा, 'कितने सज्जन हैं शाहरुख'
  • एक और फैन ने लिखा, 'इसीलिए वो किंग खान हैं'
  • एक और फैन ने लिखा, 'दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है'
  • तो वहीं कई फैंस ने लिखा कि शाहरुख हमेशा से ही बहुत अच्छे इंसान रहे हैं'

लीक हुई तस्वीरें और वीडियो
इस वीडियो से पहले फिल्म 'किंग' की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुए थे, जिनमें शाहरुख और दीपिका फिल्म 'किंग' का एक सीन का शूट करते दिखाई दिए थे। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' की तस्वीरें और वीडियो लीक होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि फैंस सेट की कोई भी फोटो, वीडियो ऑनलाइन न शेयर करें। उन्होंने कहा कि पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर पूरा मजा आए।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'किंग'
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान एक शातिर हत्यारे का रोल निभा रहे हैं। उनकी बेटी सुहाना खान उनकी शिष्या का किरदार प्ले करेंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और कई कलाकार भी हैं। यह फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख आखिरी बार 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' में नजर आए थे। दीपिका को आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: Anupam Kher: 55 साल के अपने फिल्मी सफर को लेकर अनुपम खेर ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'एक ऐसा चेहरा जिसने...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें