काफी समय से रणबीर कपूर शाहरुख खान से 5000 रुपए की मांग कर रहे थे। हाल ही में शाहरुख ने उन्हे 5000 रुपए देकर उनका हिसाब बराबर कर दिया है। कुछ समय पहले शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो रणबीर को 5000 रुपए दे रहे हैं और इसके साथ उन्होने लिखा है हिसाब बराबर।
अब उनके इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए करण जौहर ने मैं इजार कर रहा हूं रणबीर मुझे 1,250 रुपए देंगे।
Yes am waiting !! Ranbir owes me 1,250 rupees! https://t.co/3GgwVWBWHC— Karan Johar (@karanjohar) June 17, 2017
अब आप सोच रहे होंगे कि रणबीर कपूर को शाहरुख ने 5000 रुपए देकर कौन सा हिसाब बराबर किया है, तो हम आपको बता दें कि शाहरुख खान की अनुष्का शर्मा के साथ आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का टाइटल काफी समय बाद रखा गया है। जब इस फिल्म का नाम सामने आया तो रणबीर कपूर कहने लगे कि ये टाइटल उनका सुझाया हुआ है जिसके लिए शर्त के तौर पर शाहरुख को उन्हे पांच हजार रूपये देने हैं।
Jagga Jasoos we r quits now!!! Hisaab barabar. Give @karanjohar his share for the ‘Jab’ part in JHMS please. pic.twitter.com/gPtrUdwedD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 17, 2017
Just in case Ranbir Kapoor ever claims it…the title Jab Harry met Sejal was never ever suggested by him!So he doesn’t win the Rs.5000 reward
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 8, 2017
इस बात पर शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये टाइटल रणबीर ने नहीं सुझाया है इसलिए उन्हे 5000 रुपए नहीं दिए जाएंगे। इसी को लेकर शाहरुख ने रणबीर को 5000 रुपए देते हुए बताया है कि हिसाब बराबर हो गया है।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मीट सेजल' की रिलीज डेट को हटाकर 4 अगस्त कर दिया गया है। पहले ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज को होने वाली थी। इसी दिन अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि शाहरुख ने ऐसा अक्षय की फिल्म से क्लैश से बचाने के लिए किया है।