फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारत-पाक मैच के दौरान आएगा 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर

Sun, 18 Jun 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म
विज्ञापन
शाहरुख खान अपनी हर फिल्म का प्रमोशन कुछ अलग अंदाज में करते हैं। इस बार भी वो अनुष्का शर्मा के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को अलग तरह से प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख आज होने वाले इंडिया-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान आएगा।
विज्ञापन


शाहरुख इस फिल्म का ट्रेलर भी टुकड़ों में लाएंगे जिन्हें मिनी ट्रेलर्स का नाम दिया गया है। ये कुछ-कुछ उनकी फिल्म 'डियर जिंदगी' जैसा होगा। 30-30 सेकेंड्स के ये ट्रेलर मैच में एड ब्रेक के दौरान रिलीज किए जाएंगे और किंग खान खुद इस मौके पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मौजूद रहेंगे।
  We are not sure what happened Jab Harry Met Sejal, but we are sure to have fun on #OPPOCricketLive! Catch @iamsrk tomorrow on Star Sports! pic.twitter.com/miS9QRidXi — Star Sports (@StarSportsIndia) June 17, 2017
विज्ञापन



'जब हैरी मेट सेजल' को गौरी खान और इम्तियाज अली मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म प्राग, एम्सटरडैम, बुडापेस्ट और पंजाब की खूबसूरत लोकेशन्स में शूट की गई है। शाहरुख इस फिल्म में एक पंजाबी गाइड की भूमिका में हैं वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म में एक गुजराती लड़की बनीं है। दोनों की ये साथ में तीसरी फिल्म है।

Kithe hai kudi... Kithe hai meri Sejal? Aa raha hun dil waapas lene. Let me know your city: https://t.co/8HF6gVaYUi#HarrySeekingSejal pic.twitter.com/gKK4PeUyn5— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 17, 2017


'जब हैरी मेट सेजल' पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ रिलीज होने जा रही है थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल कर  4 अगस्त रख दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें