फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan-Farah Khan: फराह की फिल्म का निर्माण करेंगे शाहरुख खान? 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिर बनेगी जोड़ी

Tue, 07 Nov 2023 11:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फराह खान निर्देशन की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रही हैं। निर्देशक के तौर पर फराह दो-तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें से एक वह शाहरुख खान के साथ बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य त्योहारों में से एक दिवाली जल्द ही आने वाली है। हर कोई इस त्योहार को मनाने के बॉलीवुड में अपनी कोरियोग्राफी के लिए प्रसिद्ध फराह खान बेहतरीन डांसर होने के साथ ही एक शानदार निर्देशक भी हैं। फराह की गिनती इंडस्ट्री के नामी निर्देशकों में होती है, जिन्होंने बॉलीवुड को 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई फिल्में दी हैं। पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर दूर चल रहीं फराह खान को लेकर एक खबर आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फराह खान कुछ फिल्मों पर काम कर रही हैं, जिनमें से एक शाहरुख खान के साथ होगी। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..

विज्ञापन

साथ काम करेंगे शाहरुख-फराह
फराह खान निर्देशन की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रही हैं। निर्देशक के तौर पर फराह दो-तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें से एक वह शाहरुख खान के साथ बनाना चाहती हैं। किंग खान के साथ ही फराह भूषण कुमार और रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। एक रिपोर्ट ने अनुसार, फराह खान, 'मैं हूं ना' जैसी ही एक स्क्रिप्ट के लिए शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं।
Uttarakhand Bollywood: उत्तराखंड में शूटिंग पर अब मिलेगी तीन करोड़ की मदद, वेब सीरीज के लिए भी आकर्षक मौका
विज्ञापन


फराह की फिल्म का निर्माण करेंगे शाहरुख खान?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि, 'फराह शाहरुख खान द्वारा निर्मित मैं हूं ना की तर्ज पर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। इस पर जल्द ही रेड चिलीज के शेयरहोल्डर्स के साथ बातचीत की जाएगी।' भूषण कुमार की फिल्म की बात करें तो, कथित तौर पर फराह ने चुपके-चुपके के सीक्वल के लिए एक स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं सोची है। वहीं रोहित शेट्टी के साथ वाली फिल्म पर अभी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

Urmila Nimbalkar: फैन ने उर्मिला निंबालकर के बेटे के साथ की बदसलूकी, इंटरनेट पर जमकर भड़कीं मराठी एक्ट्रेस

इस शो में बतौर जज नजर आएंगी फराह
फराह खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'हैप्पी न्यू ईयर' थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान जल्द ही मशहूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी।
Sam Bahadur: 'पुरजा-पुरजा कट मरे..पर कबहू न छड्डे खेत..', विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें