दरअसल, ट्वविटर पर यशराज फिल्म्स नाम के एक अकाउंट से 'पठान' के टीजर रिलीज होने की जानकारी दी गई। ट्विटर पर पोस्टर जारी करते हुए लिखा गया है, 'इंतजार खत्म हुआ...पठान का टीजर जारी हो गया है। इसके साथ लिखा है कि फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।' इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आने वाले हैं। इस पोस्ट को देख फैंस को लगा कि दिवाली के मौके पर शाहरुख खान ने फैंस को तोहफा दिया है। लेकिन टीजर देख फैंस ये बात समझ गए कि ये फेक है, तो वह अपनी नाराजगी भी जाहिर करने लगे।
KRK: केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर कसा तंज! बोले- आज का दिन 55 से अधिक उम्र के एक्टर्स का भविष्य तय करेगा
'पठान' के टीजर को किसी फैन ने बनाया है। ऐसे में लोगों का कहना था कि वह सच में इसे फिल्म का टीजर ही मान रहे थे। लेकिन इसे देखा तो पता चला कि ये किसी फेक है। बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। वहीं, अब अलगे साल वह तीन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 'पठान' के अलावा शाहरुख की 'डंकी' और 'जवान' में नजर आएंगे। ऐसे में फैंस भी किंग खान को दोबारा स्क्रीन पर वापस देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
Charu-Rajeev: 'गाली देना-मारपीट करना स्वभाव में', चारू असोपा ने सुष्मिता के भाई राजीव सेन पर लगाए गंभीर आरोप