शाहरुख खा स्वैग
शाहरुख खान रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वह खुश दिखे और अपने स्टाफ के एक सदस्य से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, शाहरुख, 5 मई को न्यूयॉर्क में होने वाले मेट गाला 2025 में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान शाहरुख नीली हुडी, सफेद टी-शर्ट, बैगी जींस, सनग्लास और सफेद स्नीकर्स में स्टाइलिश लुक में नजर आए। इस दौरान किंग खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ दिखीं।
5 मई के मेट गाला में शामिल हो सकते हैं शाहरुख
शाहरुख मेट गाला 2025 में सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़ों में जलवा बिखेर सकते हैं। यह इवेंट 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगा। शाहरुख का वर्कफ्रंट की बात करें तो किंग खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर