नेट फ्लिक्स ने शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज इंटरटेंमेंट' के साथ करार किया है। ये शाहरुख खान ने दिसंबर 2016 में किया था। इसके तहत नेट फ्लिक्स ने रेड चिलीस की सभी फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी है।
हाल ही में इसके बारे में शाहरुख खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि वो नेट फ्लिक्स के साथ हुए इस करार को और आगे बढ़ा रहे है।
ओरिजल कंटेंट से लेकर वेब सीरीज भी अब नेट फ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। शाहरुख ने बताया कि फिलहाल उनकी टीम कुठ स्क्रीप्ट पर काम कर रही है। इसके पूरा होने के बाद हम नेट फ्लिक्स के साथ इसे साझा करेंगे।
मार्च में शाहरुख खान ने नेट फ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स और सीसीओ टेड सेरेंडोज के साथ मीटिंग की थी। जिसके बाद दिसंबर में उन्होंने नेट फ्लिक्स के साथ करार कर लिया था और अब वो इसे और बढ़ाना चाहते हैं।