फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी की फिल्म 'द ब्लैक प्रिंस' का गाना रिलीज

Wed, 12 Jul 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'द ब्लैक प्रिंस'
विज्ञापन
शबाना आजमी और सतिंदर सतराज स्टारर फिल्म 'द ब्लैक प्रिंस' का गाना 'बीत जानियां' रिलीज कर दिया गया है। गाने में महाराजा दुलीप सिंह और उनकी पत्नी बाम्बा मुलर की जुदाई दिखाई गई है। इस गाने को सतिंदर सतराज ने ही गाया है।  साथ ही यूके की सिंगर डी अजायी ने इसमें उनका साथ दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म की कहानी पंजाब के आखिरी शासक महाराजा दुलीप सिंह पर आधारित है। इसमें उनके राज्य को वापस पाने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। दुलीप सिंह महाराजा रंजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें इतिहास में 'ब्लैक प्रिंस' के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


इस फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये 21 जुलाई को रिलीज होगी।

देखें वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें