फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फिल्म की अफवाहों के बीच 'डांस प्लस' पहुंचे शाहरुख खान, इस खास गाने पर डांस की जताई इच्छा

Tue, 21 Jan 2020 01:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Shah rukh Khan, Remo DSouza - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

शाहरुख की अगली फिल्म कौन सी होगी? यह सवाल शाहरुख के फैंस को लंबे समय से कुरेद रहा है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख अच्छी कहानी की तलाश में हैं। इस दौरान श्रीराम राघवन से लेकर एटली, राजकुमार हिरानी और करण जौहर जैसे तमाम फिल्मकारों के नाम सामने आए जिनके साथ शाहरुख की अगली फिल्म होने की अटकलें लगीं। सभी शाहरुख द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। भले ही शाहरुख सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वह लोगों की नजरों में बने रहना चाहते हैं। बीते दिनों उमंग पुलिस शो 2020 में सम्मिलित होने के बाद शाहरुख 'डांस प्लस' का हिस्सा बने।

विज्ञापन

Shah rukh Khan, Remo DSouza - फोटो : amar ujala mumbai
गणतंत्र दिवस के स्पेशल एपिसोड की शूटिंग  के लिए शाहरुख सोमवार की शाम साढ़े चार बजे सेट पर पहुंचे और वहां करीब छह घंटा बिताया। इस मौके पर शाहरुख सफेद रंग की शेरवानी में दिखे। ताज महल के बैकग्राउंड में उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर शाहरुख ने ताज महल से जुड़ी अपनी यादें भी साझा की। उन्होंने बताया, जब पहली सैलरी उन्हें मिली थी तब वह 50 रुपये के साथ ताज महल देखने पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने कभी ताज महल के आगे खड़े होकर फोटो नहीं खिंचवाई है।
विज्ञापन

Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai
शो के दौरान धर्मेश येलांडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चव्हाण और सुरेश मुकुंद ने शाहरुख के कुछ बेहतरीन गानों के जरिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कलाकारों ने 'आई एम द बेस्ट ',' छैय्या छैय्या ',' ये दिल दीवाना ',' बादशाह ',' कुछ कुछ होता है ',' जब तक है जान 'और' छम्मक छल्लो' जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि अगर वह 95 वर्ष के भी हो जाते हैं तो भी वह 'छैय्या छैय्या' गाने पर ट्रेन पे व्हील चेयर के सहारे डांस कर रहे होंगे।  उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने साथ रेमो डिसूजा को भी ले जाएंगे। 

पढ़ें: 'मेरे डैड की दुल्हन' में सनी हिंदुजा की एंट्री, 'मर्दानी 2' से 'द फैमिली मैन' तक का रहे हैं हिस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें