फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग खान का बर्थ डे सेलिब्रेशन शुरू, मन्नत के बाहर फैंस होने लगे जमा; बादशाह को अलग अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

Sat, 01 Nov 2025 10:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Birthday Celebrations: शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न शुरू हो चुका है। रविवार को वह 60 साल हो जाएंगे। किंग खान के फैंस अभी से उनके घर मन्नत के बाहर नजर आने लगे। 

विज्ञापन
शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर हुए जमा - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन शनिवार रात से ही फैंस उनके घर मन्नत के बाहर जमा होने लगे। अलग-अलग अंदाज में वह अपने आइडल को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कई वीडियो वायरल हैं। 

फैंस ने बोले शाहरुख के पॉपुलर डायलॉग

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मन्नत के बाहर शाहरुख खान के फैंस जमा हो चुके हैं। वह अपने पसंदीदा एक्टर के जन्मदिन का जश्न अभी से मना रहे हैं। कई फैंस उनकी फिल्मों के पाॅपुलर डायलॉग बोलते दिखे। किंग खान के पोस्टर, बैनर भी फैंस के हाथ में नजर आए। शाहरुख खान देश की शान के नारे भी फैंस ने लगाए।  
 


ये खब भी पढ़ें: शाहरुख को लेकर सिनेमाघरों में 'दीवानगी', गानों पर झूमते नजर आए दर्शक; नाइट शोज की बढ़ी मांग 

विज्ञापन


शाहरुख की एक झलक पाने की चाहत 
फैंस रात को ही मन्नत के बाहर इसलिए जमा हुए हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि कल सुबह शाहरुख की झलक मिलेगी। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फैंस से बातचीत के दाैरान शाहरुख ने मन्नत आने का हिंट दिया था। दरअसल, वह इन दिनों मन्नत की बजाय किराए के घर में शिफ्ट हो चुके हैं। दरअसल, उनके अपने घर मन्नत में रेनोवेशन चल रहा है।  
 




फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी मिल सकता है सरप्राइज 
कल शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। इस बात का भी फैंस को इंतजार है। फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ बेटी सुहाना खान भी एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें