फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर के करियर में जुड़ी बड़ी उपलब्धि, गीतकार को मिलेगा शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान

Sat, 01 Nov 2025 10:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar Receive SOA Sahitya Samman 2025: गीतकार जावेद अख्तर को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है। उन्हें साल 2025 का शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान दिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय सिनेमा और साहित्य में योगदान के लिए साल 2025 का शिक्षा 'ओ' अनुसंधान साहित्य सम्मान मिलने वाला है। 29 नवंबर को यह सम्मान उन्हें दिया जाएगा।  

विज्ञापन


दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा सम्मान 
पीटीआई की खबर के अनुसार 29 नवंबर को शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (SOA) साहित्य सम्मान जावेद अख्तर को दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, देवी सरस्वती की एक रजत प्रतिमा और एक शॉल भी बॉलीवुड के नामी गीतकार को प्रदान की जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें: UP: एक्टर फरहान अख्तर बोले- लखनऊ मेरे पुरखों का घर, मुझे भी बेहद पसंद; इस फिल्म की सुनाई कहानी
विज्ञापन


किसको दिया जाता है सम्मान 
दो दिवसीय शिक्षा 'ओ' अनुसंधान साहित्य महोत्सव की निदेशक गायत्रीबाला पांडा ने सम्मान से जुड़ी जानकारी साझा की। वह बताती हैं कि यह पुरस्कार संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में लिखने वाले भारतीय साहित्यकारों को हर साल दिया जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें