सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके प्रमोशन के लिए शाहरुख फिल्म का ट्रेलर नहीं बल्कि मिनी ट्रेल रिलीज कर रहे हैं। कल ही मैच के दौरान उन्होंने इसका एक मिनी ट्रेल रिलीज किया और अब इसका दूसरा मिनी ट्रेल रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
पहले ट्रेलर में आपने देखा था कि शाहरुख, अनुष्का से कहते नजर आ रहे थे कि वो एक चीप इंसान हैं। जो लड़कियों को गंदी नजर से देखते हैं। वहीं अब इस नए ट्रेलर में अनुष्का उनसे एक इंडेमनिटी बॉन्ड साइन करने को देती हैं जिसमें उन्होंने लिखा होता है कि अगर उन दोनों के बीच कोई भी सेक्सुअल इंटरएक्शन होता है तो उसके लिए शाहरुख भी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
ये तीसरी बार है जब अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब तक है जान' में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग यूरोप और पंजाब में की जा रही है। ये फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज की जानी थी लेकिन अब ये 4 अगस्त को आ रही है। फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।
देखें वीडियो-