फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का रनटाइम आया सामने, जानें कितने मिनट लंबी होगी 'जवान'

Sat, 26 Aug 2023 08:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की 'जवान' को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही फिल्म के रन टाइम का भी खुलासा हो चुका है। 
विज्ञापन
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकरी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब किंग खान की फिल्म 'जवान' का रन टाइम भी सामने आ चुका है।

विज्ञापन

जवान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। वहीं इस फिल्म का रन टाइम 169.14 मिनट का होगा यानी यह फिल्म दो घंटे 49 मिनट और 14 सेकेंड लंबी होगी। इसके साथ ही 'जवान' के कुछ दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। सीबीएफसी ने फिल्म में सात बदलावों का आदेश दिया है, जिसमें कुछ हिंसक सीन्स को हटाना भी शामिल है।

Gadar 2: क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी गदर 2? अनिल शर्मा ने दिया सवाल का बेबाकी से जवाब

जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेंसर बोर्ड ने 'जवान' को यूए सर्टिफिकेट दिया है। इस सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि हर उम्र के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं, लेकिन 12 से कम उम्र के बच्चों के लिए पेरेंट्स की देखरेख में फिल्म देखना जरूरी है। वहीं बात करें फिल्म में शाहरुख के किरदार की तो हाल ही में अभिनेता ने 'जवान' से अपने पांच अलग-अलग किरदार का खुलासा किया था। शाहरुख का फिल्म में कई दमदार अवतार देखने को मिल सकता है।

Jawan: जवान के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीजर जारी, जबर्दस्त अंदाज में थिरकते नजर आए शाहरुख खान
विज्ञापन

जवान - फोटो : सोशल मीडिया
अब शाहरुख फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके लिए एक बार फिर वह 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए फैंस के साथ जुड़ें। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी हैं। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Section 108: 'सेक्शन 108' में जमेगी नवाजुद्दीन-रेजिना कैसेंड्रा की जोड़ी, थ्रिलर-सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें