फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी गदर 2? अनिल शर्मा ने दिया सवाल का बेबाकी से जवाब

Sat, 26 Aug 2023 08:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म को पहले ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है। इस फिल्म के बाद सनी का करियर एक बार फिर पटरी पर लौटता दिख रहा है।
विज्ञापन
सनी देओल-अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की गदर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह फिल्म 438 करोड़ के कलेक्शन के साथ हिंदी भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। सनी की फिल्म से आगे अब केवल प्रभास की बाहुबली 2 और शाहरुख खान की पठान है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है? निर्देशक ने इस पर खुलकर अपने विचार रखे। 

विज्ञापन

Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत वाला घर खरीदने जा रही हैं अदा शर्मा? फ्लैट को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने

हमारा ध्यान दर्शकों के प्यार पर- अनिल शर्मा
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बताया कि वह इन नंबरों पर भरोसा नहीं करते हैं। अनिल ने कहा कि 'पठान' और 'केजीएफ' दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 'गदर 2' भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्ममेकर ने कहा कि यह दर्शकों की फिल्म है और देखना है कि वे इसे कहां तक ले जाते हैं। हमारा ध्यान दर्शकों के प्यार पर ज्यादा है न कि संख्या पर। 

ओटीटी पर कब आएगी गदर 2?
जब उनसे पूछा गया कि ओटीटी पर यह फिल्म कब उपलब्ध होगी। इस पर अनिल ने कहा कि 'गदर 2' अभी सिनेमाघरों में ही रहेगी, क्योंकि लोग बड़े पर्दे पर इसका आनंद लेने के लिए एक से अधिक बार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'गदर 2' ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है और टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है। 
विज्ञापन

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हुई गदर 2
बता दें कि फिल्म के 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, 'गदर 2' की टीम फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक साथ नजर आई थी। सनी देओल अपने भाई और एक्टर बॉबी देओल के साथ मुंबई में हुई पार्टी में शामिल हुए थे। फिल्म को पहले ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है। इस फिल्म के बाद सनी का करियर एक बार फिर पटरी पर लौटता दिख रहा है।
Karachi To Noida: सीमा हैदर पर फिल्म बनाने को लेकर अमित जानी को मिलीं धमकियां, हाईकोर्ट में दायर की रिट याचिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें