बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वह फैंस के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। बच्चे, नौजवान से लेकर बुजुर्ग तक सभी शाहरुख की दमदार अदाकारी के दीवाने हैं। अभिनेता भी अपने फैंस पर खूब प्यार बरसाते हैं। इस बीच शाहरुख ने अपने बुजुर्ग फैन पर खूब प्यार बरसाया। दरअसल, अभिनेता ने एक वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला उन्हें अपना क्रश बता रही हैं।