टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए शगुन शर्मा को दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। यह अभिनेत्री अब राेहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनी हैं। इस शो में उनके साथ अभिनेता गौरव खन्ना के काफी बुरा बर्ताव किया, ऐसा अभिनेत्री का कहना है। जानिए, गौरव खन्ना को लेकर शगुन शर्मा क्या बोलीं, जानिए?
गौरव खन्ना से फिर मिलना नहीं चाहतीं शगुन शर्मा
हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए गए एक इंटरव्यू में शगुन शर्मा कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे इंसान हैं जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी। वह ऐसे शख्स थे, जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। मान लीजिए अगर पांच लोग कोई टास्क करते हैं और उनमें से चार उसे छोड़ देते हैं, तो उन चारों में से वह मुझे सबसे ज्यादा टोकते थे।’
शगुन आगे कहती हैं, ‘गौरव मुझे देखकर कहते थे कि यह टास्ट छोड़ देती है, यह कमजोर है। लेकिन मुझे लगता है कि रियलिटी शो में आप खुद का एक अलग वर्जन बन जाते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि शायद वह रियल लाइफ में एकदम वैसे ही हैं जैसे उन्होंने वहां बिहेव किया था।’