फिल्म को मिले प्यार से खुश हैं इम्तियाज
इम्तियाज ने पूरी टीम और कलाकारों के साथ मिलकर केक काटा। फिल्म को लेकर किए गए जश्न के वीडियो में वह दर्शकों को शुक्रिया कहते हैं। इम्तियाज ने कहा, ‘मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया आज के सभी फिल्ममेकर्स के लिए उम्मीद की किरण है। दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया है, वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा और मुझे उनके लिए बेहतर और ज्यादा मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगा। फिल्म की शानदार कास्ट और क्रू ने जो प्यार मूवी में लगाया, उन्हें दर्शकों ने भी भरपूर प्यार दिया और मैं इससे बहुत खुश हूं।’
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के इस सेलिब्रेशन में शरवरी, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना शामिल हुए। फिल्म में यही कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे।
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब