फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: धर्मेंद्र को किस कर बुरा फंसी शबाना आजमी! अभिनेत्री को सुननी पड़ती हैं रिश्तेदारों की बातें

Wed, 31 Jan 2024 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शबाना ने बताया कि तब्बू का कहना है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के साथ उनके किसिंग सीन ने फिल्म इंडस्ट्री में भारी हलचल पैदा कर दी थी।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन ने फिल्म की रिलीज के बाद इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब एक साक्षात्कार में शबाना ने किसिंग सीन के बारे में बात की है और बताया है कि उनकी भतीजी यानी की तब्बू आज भी उस सीन को लेकर उन्हें खूब चिढ़ाती हैं और उनसे खूब मजाक करती है। शबाना ने बताया कि तब्बू का कहना है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के साथ उनके किसिंग सीन ने फिल्म इंडस्ट्री में भारी हलचल पैदा कर दी थी।
विज्ञापन


शबाना आजमी को चिढ़ाती हैं तब्बू
शबाना आजमी ने कहा, "तब्बू, जो मेरी भतीजी है, इतनी शैतान है। वे कहती है आपने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। अब सब आपकी उम्र की लड़कियां कह रही हैं कि किस होगी तो हम करेंगे।" आपने इंडस्ट्री में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। सभी आपसे प्रेरित हैं और अब आपको फॉलो करना चाहती हैं। आपने इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।"


नहीं सोचा था कि हंगामा मच जाएगा...
अपने पिछले इंटरव्यू में शबाना ने अपने किसिंग सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे इतना हंगामा मच जाएगा! जब हम किस कर रहे थे तो लोग हंस रहे होते हैं और हमें चियरअप कर रहे होते थे। शूटिंग के दौरान यह कभी कोई मुद्दा नहीं था। यह सच है कि मैंने पहले स्क्रीन पर ज्यादा किस नहीं किया है, aलेकिन कौन धर्मेंद्र जैसे खूबसूरत आदमी को किस नहीं करना चाहेगा?”
विज्ञापन


ये कलाकार आए थे नजर
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के बाद रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।    

Mannara Chopra: मन्नारा चोपड़ा ने खुद को बताया बिग बॉस 17 की महिला श्रेणी की विजेता, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें