फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: बहू ने हुक्म दिया तो कैसे मना कर देती, शबाना आजमी ने बताई 'डब्बा कार्टेल' का हिस्सा बनने की वजह

Wed, 19 Feb 2025 09:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ के ट्रेलर लांच इवेंट पर शबाना आजमी की अदाओं ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। सीरीज को लेकर उन्होंने बताया कि उनकी बहू शिबानी ने उन्हें इस फिल्म में काम करने का हुक्म दिया।
विज्ञापन
'डब्बा कार्टेल' ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ के ट्रेलर लांच इवेंट पर शबाना आजमी की अदाओं ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। महबूब स्टूडियो में इस कार्यक्रम का आयोजन शानदार तरीके से हुआ। लोगों में काफी उत्साह रहा लेकिन, आदतन प्रोग्राम अपने समय से ही शुरू हुआ। जनता बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार करी दिखी। महबूब स्टूडियो में जब बारी इस ट्रेलर लॉन्च की आई तो मामला बहुत ही रोचक हो गया है। आहिस्ता आहिस्ता किरदारों पर से परदा हटा और जब बारी शबाना आजमी की आई तो फिर तो माहौल बदलना ही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इवेंट में मीडिया के साथ सवाल जवाब के समय शबाना आज़मी ये कहा कि इस सीरीज की पूरी कास्टिंग घर का मामला था। शिबानी अख्तर ने क्रिएट किया ये प्रोजेक्ट और मुझे हुक्म दिया, एक्टिंग करने के लिए। बहू को कैसे मना कर सकती थी और बेटा तो प्रोड्यूसर ही है। साथ ही उन्होंने एक कन्फेशन ये भी किया की जब इस सीरीज की कास्टिंग चल रही थी तो वह नहीं चाहती थीं कि अभिनेत्री ज्योतिका को इसमें कास्ट किया जाए। इवेंट के दौरान ही शबाना आजमी ने इसके लिए ज्योतिका से माफी भी मांगी और कहा कि अच्छा हुआ शिबानी ने उनकी नहीं सुनी और दोनों ने साथ काम किया।
 


 

'डब्बा कार्टेल' ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज के निर्देशक हितेश भाटिया ने इस मौके पर बताया कि शुरू में तो वह काफी परेशान थे लेकिन जब सारे लोग साथ आ गए तो उनकी घबराहट भरोसे में बदल गई। ज्योतिका के मुताबिक उन्हें ये प्रोजेक्ट इसलिए काफी पसंद आया क्योंकि इसमें महिलाओं की अहम भूमिका है। वह कहती हैं, "इस सीरीज में सिर्फ किरदार ही नहीं, बल्कि पूरी टीम में भी महिलाओं की बहुत भागीदारी रही। हमारे क्रू में लगभग 60-70% महिलाएं थीं, जो हर विभाग में शानदार काम कर रही थीं। यह देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ।"

'डब्बा कार्टेल' ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता आदर्श रावल के साथ फिल्म ‘बमफाड़’ से हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू करने वाली साउथ सिनेमा की अभिनेत्री शालिनी पांडे ने भी ज्योतिका की बात का समर्थन किया और कहा कि यह शो महिलाओं के दम पर आगे बढ़ा है। उन्होंने उलाहना दिया कि शानदार अभिनेता गजराज राव के साथ उनका एक भी सीन नहीं है। वहीं, गजराज राव ने कहा, "आमतौर पर मैं सिर्फ अपने डायलॉग्स याद करता हूँ, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा मेहनत फार्मास्युटिकल्स के नाम याद करने में करनी पड़ी। और, अब तो मुझे इतने नाम याद हो गए हैं कि मेडिकल इंडस्ट्री में भी एंट्री ले सकता हूं!"

विज्ञापन

'डब्बा कार्टेल' ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ 28 फरवरी को रिलीज होगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस सीरीज में विष्णु मेनन और भावना खेर ने लिखा है, इसमें शबानी आजमी, ज्योतिका, गजराज राव और शालिनी पाण्डेय के अलावा अंजलि आनंद, निमिषा सजायन, लिलिट दुबे, जिशु सेनगुप्ता, साई ताम्हनकर जैसे मंजे हुए कलाकारों ने काम किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें