फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने स्टीवन स्पीलबर्ग-करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कह दी यह बड़ी बात

Tue, 03 Jan 2023 06:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने स्पीलबर्ग और करण जौहर जैसे दिग्गजों के साथ करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटरेन एक्ट्रेस शबाना आजमी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 72 वर्षीय शबाना फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव हैं। भाषा और शैली की बाधाओं को पार करते हुए वह कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। शबाना को आखिरी बार पिछले साल की शुरुआत में स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्मित हालो सीरीज में देखा गया था। अब वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें- 10 Star Kids Debut 2023: राजश्री और धर्मा लांच करने जा रहे ये सात नए सितारे, तीन और की किस्मत भी दांव पर
विज्ञापन

स्पीलबर्ग के बारे में कही यह बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने स्पीलबर्ग और करण जौहर जैसे दिग्गजों के साथ करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ शुरुआत करते हुए शबाना ने कहा कि वह 76 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी अपने काम को लेकर उनमें जबर्दस्त जुनून दिखता है। वह आराम करने वालों में से नहीं हैं। आज भी उनमें बच्चे के जैसा उत्साह और जिज्ञासा है। शबाना ने बताया कि वह हमेशा नए आइडिया की खोज में लगे रहते हैं। 

यह भी पढ़ें- Anusha Dandekar: समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग करते हुए गिरने से बचीं अनुषा दांडेकर, यूजर्स ने किया ट्रोल
करण जौहर के बारे में यह सोचती थीं शबाना

वहीं, करण जौहर के बारे में बात करते हुए शबाना के कई बातें बताईं। एक्ट्रेस ने कहा कि शुरू में उन्हें लगा कि करण ग्लैमरस निर्देशक हैं, जो अपनी पार्टियों के लिए मशहूर हैं। हालांकि, क्राफ्ट के प्रति करण का समर्पण और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखकर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ। शबाना आजमी ने यह भी कहा कि करण जौहर के साथ काम करने का एक फायदा यह भी था कि वह हमेशा सुंदर दिखती थीं, चाहे वह सेट पर हो या शूट के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें