सोशल मीडिया पर क्या लिखा
शबाना आजमी ने कहा कि उनके जानने वालों के पास एप स्टोर से खरीददारी करने के लिए कहा गया। उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह हमारे संज्ञान में आया है कि हमारे कुछ सहकर्मियों और सहयोगियों को कथित तौर पर शबाना आजमी का मैसेज मिला है। यह साफ तौर पर धोखाधड़ी की कोशिश है। वो मैंसेजर के लिए खरीददारी करने के लिए कहते हैं। कृपया शाबाना जी की ओर से आपके पास आए किसी भी कॉल या मैसेज का जवाब न दें। यह साइबर क्राइम है, हमने पुलिस में शिकायत कर दी है। +66987577041 और +998917811675 इस नंबर से इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं।'
इसे भी पढ़ें- Saira Banu: इस एक वजह से सायरा बानो को इग्नोर करते थे दिलीप कुमार, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग
दो साल पहले भी हुईं थी शिकार
बता दें कि दो साल पहले शबाना आजमी खुद भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई थीं। दरअसल उन्होंने ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी के लिए एडवांस में पेमेंट किया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उनका सामान नहीं पहुंचा तो उन्हें पता चला कि वह ऑनलाइन पेमेंट स्कैम में फंस गई हैं।