हालिया रिलीज फिल्म 'मातृ' में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने के बाद रवीना टंडन अब फिल्म 'शब' में नजर आएंगी जिसका निर्देशन ओनिर करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म का फर्स्ट लुक ट्विटर पर रिलीज किया।
इस फिल्म के जरिए आशीष बिष्ट और अर्पिता चटर्जी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। ये फिल्म 30 जून को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें प्यार की तलाश में निकले लोगों की कहानी होगी।
रवीना की 'मातृ' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन अब देखना ये होगा कि 'शब' में वो अपनी छाप छोड़ पाती हैं या नहीं।