फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी एक और बायोपिक

Tue, 09 May 2017 04:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
लगता है प्रियंका चोपड़ा बायोपिक एक्सपर्ट बन गई हैं। मैरी कॉम, कल्पना चावला के बाद एक अब रवीन्द्रनाथ टैगोर पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर उज्जवल चटर्जी जल्द ही रवीन्द्रनाथ टैगोर के प्यार पर एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनकी प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन


नोवेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर जब 17 साल की उम्र में मुंबई में रहते थे तो इंग्लैंड से आई एक 20 साल की लड़की से उन्हे प्यार हो गया था वो बाद में उनकी टीचर भी रही थीं। धीरे धीरे टैगोर को अपनी टीचर से प्यार हो गया लेकिन टैगोर के पिता उस लड़की के लिए राजी नहीं हुए फिर बाद में उनकी शादी दूसरे लड़के से हो गई जिसके साथ वो इंग्लैंड वापस चली गई थीं। 

इस फिल्म को उज्जवल चटर्जी बनाएंगे वहीं फिल्म की कहानी उनकी पत्नी सागरिका ने लिखी है। फिल्म के लिए कास्टिंग अभी चल रही है। माना जा रहा है कि अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका चोपड़ा मैरी कॉम की बायोपिक फिल्म में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में ये भी सामने आया है कि प्रियंका कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक में भी लीड रोल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें