निर्माता इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया इन दिनों रेखा के साथ फिल्म 'सुपर नानी' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिस वजह से कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' के सीक्वल की शूटिंग अटक गयी है।
'मस्ती' फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो अप्रैल में रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी लेकिन निर्देशक इंद्र कुमार को लगा कि फिल्म का क्लाईमेक्स जितना रोचक और मजेदार होना चाहिए उतना नहीं है।
जिसके बाद क्लाइमेक्स को री-शूट करने का फैसला किया गया था लेकिन इसी बीच इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया की फिल्म 'सुपर नानी' के लिए रेखा ने हां कह दिया।
'सुपर नानी' मस्ती की शूटिंग पूरी होने के बाद शूटिंग फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन चूंकि रेखा ने इस फिल्म को हां कह दिया तो इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया ने इसकी शूटिंग शुरु कर दी और 'मस्ती' ठंडे बस्ते में चली गयी।
इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया की प्राथमिकता रेखा स्टारर फिल्म 'सुपर नानी' बन गयी है इसलिए मस्ती फिल्म के सीक्वल का भविष्य फिलहाल अधर में नजर आ रहा है।
'मस्ती' के सीक्ल में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासनी और रितेश देशमुख इस बार भी नजर आनेवाले हैं।