फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है अक्षय कुमार से, जहां वह अपने फैन को ग्रीट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार सुपरस्टार विजय कुमार का किरदार निभा रहे हैं। इस टीजर में टीवी पर एक न्यूज रिपोर्टर एंकरिंग करते हुए कहता है कि विजय कुमार को बायकॉट कर देना चाहिए। बॉलीवुड को बायकॉट कर देना चाहिए। इसके बाद फिल्म निर्माता गुस्से में कहते हैं कि दो चार हैसटैग और जोड़ दो। एक तो ऐसे ही हमारी फिल्में नहीं चल रही हैं। इसके बाद अक्षय कुमार निर्माता की बात सुनने के बाद भड़कते हुए नजर आते हैं और खुद की तरफ इशारा करते हैं। इशारों में अक्षय कुमार ने पूछा कि क्या फिल्में वजह से नहीं चल रही हैं? इस पर निर्माता कहते हैं, नहीं ऐसा नहीं है।
विजय वर्मा ने सार्वजनिक किया तमन्ना के साथ रिलेशनशिप! वैलेंटाइंस डे पर साझा की खास तस्वीर
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टीजर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जो सह रहे हैं, वह कह रहे हैं। फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में जरूर देखें।' अक्षय कुमार का यह कैप्शन बॉलीवुड के बायकॉट ट्रेंड की तरफ इशारा कर रहा है। दरअसल, कुछ साल से बॉलीवुड में लगभग हर फिल्म को बायकॉट ट्रेंड का शिकार होना पड़ता है। कुछ फिल्म बायकॉट ट्रेंड के बीच अपना कमाल दिखा जाती हैं, लेकिन कुछ बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं।
सैफ नहीं, करीना ने इन दो लोगों के साथ मनाया वैलेंटाइंस डे, वायरल तस्वीरें उड़ा देंगी होश
इमरान हाशमी, अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'सेल्फी' के टीजर के साथ ही दूसरे ट्रेलर को भी रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में एक बार फिर इमरान हाशमी और अक्षय कुमार के बीच की जंग को दिखाया गया है। जहां पिछले ट्रेलर में इमरान हाशमी के किरदार को मुख्य रूप से उभारा गया था, जिसमें वह विजय कुमार के जबरा फैन से उनके दुश्मन बनते हुए नजर आए थे और तब उन दोनों के बीच जंग शुरू हो गई थी। वहीं इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के किरदार को उभारा गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से फैंस सुपरस्टार विजय कुमार के लिए पागल हैं। वहीं, अक्षय कुमार मीडिया और फैंस को अपनी कहानी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
सांवले रंग के कारण इस एक्ट्रेस को 28 साल तक नहीं मिला काम, अब इस बायोपिक से कर रहीं वापसी