भाजपा नेता का आरोप है कि यह सुल्ताना का राष्ट्रविरोधी कृत्य था, जिसने केंद्र सरकार की 'देशभक्ति की छवि' को धूमिल किया। साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया था।
गौरतलब है कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं। स्थानीय मॉडल और अभिनेत्री सुल्ताना ने कई मलयालम फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।