काजोल की बहन और बिग बॉस फेम तनिषा मुखर्जी की शादी चुप्पी और सवालों के घेरे में आ गई है।
बीते बिग बॉस सीजन में अरमान कोहली जैसे प्रेमी को पाने के बाद तनीषा मुखर्जी चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों के प्यार की बातें शादी तक पहुंच चुकी हैं और उन्हें गोवा से लेकर दुबई तक पार्टी मनाते देखा गया है।
लेकिन इसके बावजूर तनीषा अरमान को लेकर मीडिया में कोई बात नहीं करना चाहती हैं। वैसे तनीषा को इस इस लव स्टोरी का कैरियर में कोई फायदा नहीं हुआ है क्योंकि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्हें सिर्फ कॉमेडी शो में जज बनने का मौका मिला।
जबकि बताया जाता है, वह उम्मीद कर रही थीं कि उन्हें फिल्में ऑफर होंगी। खैर, सूत्रों का कहना है कि तनीषा अरमान का साथ पाकर खुश हैं और अरमान के साथ सार्वजनिक जगहों पर दिखने से उन्हें परहेज नहीं है। बस वह अरमान के बारे में बात नहीं करना चाहतीं।
क्यों? इस सवाल को किसी के पास कोई जवाब नहीं है। वैसे तनीषा बिग बॉस के बाद इतनी उत्साहित थीं कि उन्होंने फेसबुक पर अपना फैन पेज बना दिया था। लेकिन यहां उन्हें उम्मीद से कहीं कम फॉरोवर मिले। कहीं तनीषा की नाराजगी की वजह यह तो नहीं?