फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मनमर्जियां’ की लेखिका कनिका ढिल्लन ने हिमांशु शर्मा संग रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

Mon, 04 Jan 2021 08:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कनिका और हिमांशु - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा संग शादी रचा ली है। कनिका और हिमांशु ने कई हिट हिंदी फिल्में लिखी हैं। एक निजी समारोह में शादी की रस्में निभाई गईं। कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कर जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 6
कनिका और हिमांशु - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी में कनिका ढिल्लन ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने हल्की ज्वेलरी डाल रखी थी जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं हिमांशु शर्मा ने इस मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजाम पहन रखा था। साथ ही उन्होंने पीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कनिका - फोटो : इंस्टाग्राम
कनिका ढिल्लन ने शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में उनके साथ हिमांशु नजर आ रहे हैं तो कुछ वे अकेली दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कनिका ने लिखा है, 'साल 2021 की नई शुरुआत हिमांशु शर्मा के साथ।'
 

4 of 6
कनिका और हिमांशु - फोटो : इंस्टाग्राम
कनिका ढिल्लन और हिमांशु ने पिछले साल ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पिछले साल दोनों ने जून के महीने में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। दिसंबर में उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कर बताया था कि उन्होंने हिमांशु से सगाई कर ली है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कनिका और हिमांशु - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमांशु शर्मा इससे पहले स्वरा भास्कर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। दूसरी तरफ कनिका ने पहले फिल्ममेकर प्रकाश कोवलामुडी के साथ शादी की थी। अगस्त 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कनिका ढिल्लन, हिमांशु शर्मा - फोटो : Instagram/ kanika.d
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हिमांशु शर्मा ने तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा जैसी फिल्में लिखीं हैं। वहीं कनिका ढिल्लन मनमर्जियां, केदारनाथ, जजमेंटल है क्या और गिल्टी सहित अनेक फिल्में लिख चुकी हैं।

काम्या पंजाबी ने किया विकास गुप्ता का सपोर्ट, बोलीं- 'यश चोपड़ा हो गया जो काम नहीं देगा'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें