प्रेस कांफ्रेस में जानकारी दी गई कि इस साल के फिल्म लेखन पुरस्कारों के लिए कुल 167 प्रविष्टियां मिलीं, जिनमें से 10 फीचर फिल्मों के लेखकों को अलग अलग कैटेगरी के पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है। सबसे अच्छी कहानी लिखने के लिए जो लेखक नामांकित हुए, उसमें शामिल हैं, अनुभव सिन्हा व गौरव सोलंकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए, देवांशु सिंह व सत्यान्शु सिंह फिल्म ‘चिंटू का बर्थडे’ के लिए, रीमा कागती व जोया अख्तर फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए, अभिषेक चौबे व सुदीप शर्मा फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के लिए और इवान अय्यर फिल्म ‘सोनी’ के लिए।
सर्वश्रेष्ठ पटकथा श्रेणी के लिए नामांकन जीतने वालों में शामिल हैं, अनुभव सिन्हा व गौरव सोलंकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए, नीरेन भट्ट फिल्म ‘बाला’ के लिए, देवांशु सिंह व सत्यांशु सिंह फिल्म ‘चिंटू का बर्थडे’ के लिए, रीमा कागती व जोया अख्तर ‘गली बॉय’ के लिए और वासन बाला फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के लिए। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक के नामांकन में जिन लोगों के नाम शामिल है, वे हैं, अनुभव सिन्हा व गौरव सोलंकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए, नीरेन भट्ट फिल्म ‘बाला’ के लिए, रीमा कागती व जोया अख्तर फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए, रविंदर रंधावा व सुमित सक्सेना फिल्म ‘हामिद’ के लिए और सुदीप शर्मा फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के लिए।
स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ने सबसे सराहनीय कार्य किया है उभरते लेखकों के लिए एक अलग कैटेगरी शुरू करके। अपने करियर की पहली फिल्म लिखने वालों को सर्वश्रेष्ठ नवोदित लेखक कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा और इस कैटेगरी के नामांकन में शामिल हैं, देवांशु सिंह व सत्यान्शु सिंह फिल्म ‘चिंटू का बर्थडे’ के लिए, संदीप पांडेय फिल्म ‘चौसर फिरंगी’ के लिए, रविंदर रंधावा फिल्म ‘हामिद’ के लिए, आदिश केलुस्कर फिल्म ‘जाऊं कहां बता ए दिल’ के लिए और इवान अय्यर व किसलय फिल्म ‘सोनी’ के लिए।
पढ़ें: हिमानी शिवपुरी को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब घर पर ही रहेंगी क्वारंटीन