फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की सजा से डूबेंगे कई सौ करोड़

Thu, 21 Mar 2013 12:31 PM IST
रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त पर आज अवैध हथियार रखने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाना है। इस फैसले पर सबसे ज्यादा नजर उन फिल्मकारों की रहेगी जिनकी फिल्मों में संजय दत्त अभिनय कर रहे हैं। 2013-14 में रिलीज होने वाली आठ फिल्मों में संजय दत्त पर लगभग हजार करोड़ का दांव लगा हुआ है।
विज्ञापन


संजय दत्त इस समय बड़े बैनर के साथ बड़े बजट की कई फिल्में कर रहे हैं। इस साल रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों की शूटिंग वह कर चुके हैं तो कुछ की शूटिंग में अभी वह व्यस्त हैं। यदि यह फैसला संजय दत्त के खिलाफ आता है तो उन फिल्मकारों को चपत लग सकती है जिनकी फिल्मों में संजय लीड रोल कर रहे हैं।

2013 में उनकी पांच फिल्में रिलीज होनी हैं। 'जंजीर', 'उंगली', 'शेर', 'पुलिसगीरी' और 'घनचक्कर' में संजय दत्त की महत्वपूर्ण भूमिका है। 'जंजीर' और 'घनचक्कर' की पूरी शूटिंग हो चुकी है। 'घनचक्कर' जून में और 'जंजीर' अप्रैल में रिलीज होनी है।
विज्ञापन


यदि सुप्रीम कोर्ट संजय दत्त के खिलाफ सजा का फैसला सुनाने के साथ यह आदेश भी दे देता है कि इस दौरान संजय दत्त की कोई फिल्म प्रदर्शित न की जाए तो ऐसे में इन फिल्मों को रीशूट करना पड़ेगा। नए कलाकार को लेकर फिल्म को रीशूट करने में फिल्म बुरी तरह से प्रभावित होगी। फिल्में लोन लेकर बनती हैं और समय पर न चुकने से वह तेजी के साथ बढ़ता है।

2013 में रिलीज होनी वाली जिन फिल्मों में संजय दत्त अभिनय कर रहे हैं तो उनके किरदारो में उनकी इमेज क्लीन है। यदि सुप्रीम कोर्ट फिल्मों को रुकवाने का फैसला नहीं भी देता है तो भी इन फिल्मों के फिल्म मेकर इस बात पर विचार करेंगे कि एक दोषी व्यक्ति को वह अपनी फिल्म में दिखाए या नहीं।

इस बात को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो सकते हैं कि जिन व्यक्ति को कोर्ट अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी मान रहा है उसे फिल्म एक हीरो के रूप में दिखा रही हैं।

इस साल के अलावा संजय दत्त 2014 में रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में वह आमिर खान के साथ दिखने वाले हैं। आमिर और हिरानी की फिल्म इंडस्ट्री में एक क्लीज इमेज है।

यह दोनों ही नहीं चाहेंगे कि अदालत में दोषी पाए जाने के बाद संजय दत्त इस फिल्म को करें। इसके अलाव विधु विनोद चोपड़ा की एक बड़ी फिल्म 'मुन्नाभाई चले दिल्ली' भी घोषित हो चुकी है। यह मुन्नाभाई सीरिज की तीसरी फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

इस फिल्म में संजय दत्त की इमेज क्लीन है और यदि फैसला संजय दत्त के खिलाफ आता है तो निश्चित ही फिल्म के निर्माण में प्रश्न चिन्ह लग जाएंगे। इसके अलावा धमाल सीरिज की सीक्वल फिल्म 'टोटल धमाल' भी अगले साल रिलीज होगी।

सूत्रों के अनुसार 2014 में संजय दत्त कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। यदि फैसला संजय के खिलाफ आता है, तो यह फिल्में भी जहां की तहां ठहर जाएंगी।

कुल मिलाकर आने वाले दो सालों में संजय दत्त पर 1000 करोड़ का दांव होगा। यदि सुप्रीम कोर्ट टाडा फैसले को सही ठहराते हुए सजंय दत्त की सजा को बरकरार रखता है तो इंडस्ट्री पर हजार करोड़ की चपत लगनी तय हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें