सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई धमाकों और अवैध हथियार रखने पर फैसला सुना दिया है। संजय दत्त को पांच साल के जेल हुई है। संजय पहले भी 18 महीने जेल काट चुके हैं। यानि कि उन्हें अब कम से कम साढ़े तीन साल और जेल में रहना होगा। संजय दत्त का पूरा कॅरियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।
संजय दत्त का जन्म सुपरस्टार सुनील दत्त और नर्गिस के घर 29 जुलाई 1959 को हुआ था। उनकी पढ़ाई लौरेन्स स्कूल सनावर मे हुई थी। उनकी जिंदगी किसी बिगड़े हुए रईस जादे जैसी रही। किशोरावस्था में ही जब तब उनके बिगड़ने के किस्से आने शुरू हो गए थे। तब यह बदमाशियां अलग तरह की थीं।
संजय दत्त ने 1972 में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'रेशमा' और 'शेरा' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बतौर हीरो करियर की शुरूआत करने वाले संजय दत्त का शुरुआती कॅरियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। 'रॉकी' के बाद उनकी कई फिल्मों आई पर वह बड़ी हिट साबित नहीं हुई।
संजय दत्त का नाम 1993 में अचानक चर्चा में आया। मुंबई धमाकों के बाद उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा। उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। इस कांड में चर्चा में आने के बाद संजय दत्त का कॅरियर पिक हुआ। 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'खलनायक' हिट रही।
खलनायक के बाद भी अंडरवर्ल्ड पृष्ठभूमि पर कई फिल्में रिलीज हुई। कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लाप। कुल मिलाकर पर्दे पर भी संजय दत्त की इमेज एक बुरे व्यक्ति की रही। 2003 में रिलीज हुई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' उनकी इमेज को बदलने में थोड़ा सफल रही।
2007 में टाडा की न्यायालय द्वारा संजय दत्त को सजा सुनायी गयी। इसी समय उन्हें 18 महीने जेल में काटने पड़े। वह जमानत से रिहा हुए तो उनका कॅरियर फिर से पिक कर गया। 2007 के बाद रिलीज हुई उनकी कई फिल्में हिट रहीं।
इस केस में मुकदमे चलने के दौरान संजय दत्त फिल्मों में सक्रिय रहे। उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया बल्कि कुछ फिल्मों उन्होंने प्रोड्यूस भी की। पिछले कुछ सालों में संजय दत्त कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इस साल के साथ आने वाले साल में भी संजय की कई बड़ी फिल्में कतार में हैं।
संजय दत्त की दो शादियां हुई हैं। संजय दत्त के तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी ऋचा शर्मा से उनकी सबसे बड़ी बेटी त्रिशला है। ऋचा की मस्तिष्क में ट्यूमर होने की वजह से मौत हो गई थी। संजय दत्त ने 2008 में 52 साल की उम्र में मान्यता से विवाह किया है। मान्यता से उन्हें दो बच्चे हैं।