फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sayani Gupta: बंगाली सिनेमा में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं सयानी, निर्देशक कौशिक गांगुली के लिए कही यह बात

Fri, 14 Jul 2023 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बातचीत के दौरान सयानी ने कौशिक गांगुली के फिल्म मेकिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह कहानियों को काफी गहराइयों के साथ बुनते हैं। 
विज्ञापन
सयानी गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सयानी गुप्ता बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। मायनगरी में अपने एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 'फैन',  'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ', 'आर्टिकल 15'  और 'पार्च्ड'  जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है और ओटीटी पर भी धाक जमाई है। अब वह बंगाली सिनेमा में कदम रखने की तैयारी में हैं और इसे लेकर सयानी बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन


पूरी हुई 'असुख बिशुख' की शूटिंग
सयानी गुप्ता जल्द ही कौशिक गांगुली की बंगाली फिल्म 'असुख बिशुख' में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने बंगाली सिनेमा में डेब्यू को लेकर बात की और साथ ही कौशिक गांगुली के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। सयानी ने 'असुख बिशुख' में काम करने का मौका देने के लिए कौशिक गांगुली का शुक्रिया अदा किया।
Hrithik Roshan: दादा रोशन लाल नागरथ के नाम ऋतिक रोशन का पैगाम, 106वीं जयंती पर भावुक नोट लिखकर नम की आंखें
विज्ञापन


कौशिक गांगुली की तारीफ में कही यह बात
बातचीत के दौरान सयानी ने कौशिक गांगुली के फिल्म मेकिंग स्किल्स की तारीफ करते हुआ कहा कि वह कहानियों को काफी गहराइयों के साथ बुनते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'कौशिक की फिल्में न सिर्फ नैरेटिव पर फोकस करती हैं, बल्कि मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करती हैं। उनकी यही खूबी फिल्मों को अहम और विचारशील बनाती है। 
विज्ञापन

YRF Spy Universe: अयान के बाद अब आलिया की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री, शाहरुख और सलमान से होगी सीधी टक्कर

गिनती से ऊपर गुणवत्ता
सयानी ने आगे कहा कि एक व्यक्ति के रूप में भी कौशिक गांगुली शानदार हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। बंगाली सिनेमा में आगे भी काम करने को लेकर सयानी ने कहा कि उन्हें कई ऑफर मिले हैं, लेकिन वह स्क्रिप्ट की क्वालिटी पर फोकस करेंगी। उनका कहना है कि फिल्मों की गिनती से ज्यादा गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है। सयानी ने बताया कि 'शेरदिल' की शूटिंग के दौरान उन्हें बंगाली टीम के साथ काम करने का मौका मिला था, तभी से वह बंगाली सिनेमा में काम करने की इच्छुक थीं, यह इच्छा अब पूरी हो रही है।
Love Story: ड्रीमी अंदाज में शुरू हुई दीपिका-रणवीर की क्यूट लव स्टोरी, कुछ ऐसा रहा इस कपल का मोहब्बत का सफर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें