रोजलिन खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है ये कहीं पढ़ा था, लेकिन अब पता चला कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए होता है। भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है...यह मेरे जीवन का एक चैप्टर हो सकता है, मुझे विश्वास और उम्मीद है... हर मुश्किल ने मुझे मजबूत बनाता है और ये भी बनाएगा। मेरे पास प्यारे लोग हैं जो मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है और वो अच्छा में हूं।'
Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...
इसके आगे रोजलिन खान ने लिखा, 'मुझे गर्दन और पीठ में दर्द के अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। मैंने इसे जिमनास्टिक दर्द और पीठ में दर्द होना समझने की गलती कर दी। खैर मुझे इस बारे में जल्दी पता चला गया।' रोजलिन ने अपने काम को जारी रखने की बात कही और ब्रांड्स के लिए भी एक मैसेज लिखा। अभिनेत्री ने कहा, 'सभी ब्रांड जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं, तो मैं हर महीने के दूसरे सप्ताह में आपके साथ शूट करने के लिए उपलब्ध रहूंगी। एक बॉल्ड मॉडल के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण होगा। उनकी बीमारी काम के बीच में नहीं आएगी।'
Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ