फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhaanth Vir Surryavanshi: सिद्धांत के निधन से सदमे में विवेक अग्निहोत्री, हाइपर जिमिंग पर कह दी यह बड़ी बात

Fri, 11 Nov 2022 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धांत के अचानक चले जाने से छोटे पर्दे की हस्तियों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर के निधन की खबर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की दुनिया से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने महज 46 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कआउट के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 

विज्ञापन

Siddhant Veer Suryavanshi: वर्कआउट के दौरान सिद्धांत सूर्यवंशी का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

उनके अचानक चले जाने से छोटे पर्दे की हस्तियों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर के निधन की खबर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक्टर के निधन पर दुख जताया है साथ ही उन्होंने आज कल के हैवी वर्कआउट पर सवाल खड़े किए हैं। 
Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन डॉक्टरेट की उपाधि से होंगे सम्मानित, बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय करेगा सम्मान

विवेक ने लिखा, 'यह बहुत ही दुखद है। बिना किसी चिकित्सीय सलाह के शरीर बनाने की हड़बड़ी काफी खतरनाक है। हाइपर जिमिंग एक नए तरह का पागलपन है जिसे इंस्टाग्राम की वजह से बढ़ावा मिल रहा है। इसे निश्चित रूप से रोका जाना चाहिए। समाज के लोगों को इस पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है।' 
Siddhant Veer Suryavanshi: 2001 में सिद्धांत ने रखा था छोटे पर्दे पर कदम, 'ममता' में अपने किरदार से हुए मशहूर
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था। वह लंबे समय तक दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती रहे लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के करियर की बात करें तो टीवी पर उन्होंने अपना डेब्यू एकता कपूर के सीरियल कुसुम से किया था। इस सीरियल के बाद उन्होंने कृष्णा अर्जुन, कसौटी जिंदगी की, जमीन से आसमान तक, विरुद्ध, भाग्य विधाता, ममता और कायनात जैसे सीरियल में काम किया था।
Aasif Shaikh: एक्टर नहीं एथलीट बनना चाहते थे आसिफ शेख, 'भाभी जी घर पर हैं' के लिए गिनीज बुक में शामिल है नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें