फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी में हुआ टकराव, फिर टली 'सत्याग्रह'

Mon, 01 Jul 2013 12:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। फिर यह टलकर 23 हो गयी थी। नयी खबर यह है कि यह फिल्म अब 23 के बजाय 30 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन


अन्ना हजारे आंदोलन से प्रेरित बतायी जा रही फिल्म 'सत्याग्रह' दो बार टल चुकी है। एक बार टलने की वजह बड़ी फिल्मों का उस समय थिएटर में होना रहा है। अब दूसरी बार इस फिल्म के टलने की वजह पति और पत्नी के बीच का टकराव है।

एक बार टलने के बाद 'सत्याग्रह' की रिलीज डेट 23 अगस्त हो गयी थी। लेकिन 23 अगस्त को ही तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' रिलीज होनी है। 'सत्याग्रह' में करीना कपूर की मुख्य भूमिका है तो 'बुलेट राजा' में सैफ अली खान की।
विज्ञापन


इसलिए प्रकाश झा नहीं चाहते कि इन दोनों फिल्मों के बीच किसी भी तरह का टकराव हो। यह टकराव दो कलाकारों के साथ पति और पत्नी के बीच की फिल्मों का भी था।

प्रकाश नहीं चाहते कि बेवजह करीना और सैफ से उनकी फिल्मों के बारे में बात की जाये और किसी की वजह से किसी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान हो। सो उन्होंने अपनी ही फिल्म टाल दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें