फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्याग्रहः' अमिताभ ने सचमुच छोड़ा खाना-पीना

Sat, 02 Mar 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने वाले एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अनिश्चितकालीन अनशन पर है। इस दृश्य में जान डालने के लिए अमिताभ ने सचमुच खाना छोड़ दिया था। अन्ना आंदोलन पर आधारित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अन्ना हजारे की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही है। फिल्म में रियल टच लाने के लिए अमिताभ ने सचमुच खाना-पीना छोड़ दिया था। लेकिन फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा के 61वें जन्मदिन पर उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया। सूत्रों ने बताया कि किरदार के साथ न्याय करने के लिए अमिताभ ने अपनी ऐसी हालत बना ली थी कि उनके मुंह से आवाज भी नहीं निकलती थी।

27 फरवरी को अमिताभ के अनशन पर अचानक विराम तब लगा, जब प्रकाश ने अपना 61वां जन्मदिन फिल्म यूनिट में मनाया। यह सब कुछ भोपाल के रामलीला मैदान में हुआ। झा, यहां एक विशाल जनरैली के एक दृश्य का फिल्मांकन कर रहे थे जिसमें अमिताभ अन्ना हजारे की तरह अनशन पर बैठे हैं। यहां मैदान में वादकों का एक दल भी शूटिंग के लिए मौजूद था। तभी सारा काम अचानक रोक दिया गया। फिल्म के सभी कलाकार- अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, मनोज वाजपेयी और अर्जुन रामपाल एक सुर में फिल्म के निर्देशक की शान में 'हैप्पी बर्थडे टू यू' गाने लगे।
विज्ञापन


इस क्षण को याद करते हुए प्रकाश झा कहते हैं, "हमलोग रैली के अहम दृश्य को फिल्मा रहे थे। सभी कलाकारों के साथ वादकों का दल भी वहां मौजूद था। सभी लोग अचानक 'हैप्पी बर्थडे' बोलने लगे। मैंने हालांकि किसी को अपने जन्मदिन के बारे में नहीं बताया था।" उन्होंने आगे कहा, "मैं जन्मदिन मनाने वाला बंदा नहीं हूं। मैंने तो अपना जन्मदिन अपने लड़कपन में भी नहीं मनाया।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें