फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Kaushik Last Post: जिंदगी में रंगों की अहमियत समझाकर चले गए सतीश, आखिरी पोस्ट में लिखी थी यह बात

Thu, 09 Mar 2023 08:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार की रात उनका निधन हो गया है। निधन के बाद अब उनका आखिरी ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार की रात उनका निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त, अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। सतीश कौशिश ने मरने से ठीक एक दिन पहले ही मुस्कुराते हुए होली की तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की थी, जिनमें वह बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली का आनंद उठाते दिखे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहनेवालों को होली की बधाई भी दी थी।

विज्ञापन

सतीश कौशिक ने 7 मार्च को ट्वीटर पर होली की फोटो शेयर करते हुए सभी को होली की बधाई दी थी। इन तस्वीरों में सतीश बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें की सतीश जुहू के जानकी कुटिर में होली पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनके साथ जावेद अख्तर, बाबा आजमी, शबाना आजमी, अली फजल और ऋचा चड्ढा भी मौजूद थे। सतीश ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कलरफुल और फन होली। नव विवाहित जोड़ी (अली फजल और ऋचा चड्ढा) से मिला। सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं'। सतीश कौशिक के इस आखिरी ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दुख जता रहे हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि सतीश कौशिक का होली पर किया गया ट्वीट उनका आखिरी ट्वीट होगा।

सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
कथित तौर पर सतीश कौशिक का 8 मार्च को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर उनके दोस्त अनुपम खेर ने 9 मार्च की सुबह एक ट्वीट करके दी। आखिरी बार सतीश कौशिक को अब ऑनस्क्रीन, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में देखा जाएगा। कई सितारे और फैन्स दिवंगत अभिनेता सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें सतीश ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया और कई का निर्देशन भी किया, सतीश कौशिक को एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता था, जिसमें मिस्टर इंडिया का कैलेंडर उनकी सबसे यादगार भूमिका थी।

यह भी पढ़ें:  'आपकी कमी हमेशा खलेगी', कंगना से रितेश देशमुख तक सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुई इंडस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें