आज यानि गुरुवार की सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया। अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाने वाले शख्स का इस तरीके से दुनिया से रुखसत हो जाना हर किसी को खल रहा है। बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली में जमकर होली सेलिब्रेशन के दौरान अभिनेता को बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उनको गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तमाम कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें थम गईं। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छाई है। हर कोई उनको अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है और याद कर रहा है।