फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Shah: 'साराभाई वर्सेस सारा भाई' फेम सतीश शाह का लंदन में उड़ाया गया मजाक, एक्टर के जवाब ने की बोलती बंद

Wed, 04 Jan 2023 02:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड और टीवी के अभिनेता सतीश शाह ने एक घटना के बारे में बताया कि कैसे उन पर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर  कुछ स्टाफ के द्वारा टिप्पणी की गई। हालांकि अभिनेता ने इसका करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह ने कॉमिक किरदारों से लेकर हर तरह की भूमिका में छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल ही में अभिनेता ने एक घटना के बारे में बताया कि कैसे उन पर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर  कुछ स्टाफ के द्वारा टिप्पणी की गई। जिसे सुनने के बाद उन्हें विश्वास नहीं हुआ, हालांकि अभिनेता ने शांत रहते हुए इसका करारा जवाब दिया। अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Trial By Fire Trailer: 24 साल...59 मौत, ट्रेलर में दिखेगी उपहार अग्निकांड में उजड़े परिवारों की कहानी

विज्ञापन

सतीश शाह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि कैसे उनके ऊपर हीथ्रो एयरपोर्ट के स्टाफ ने ही कमेंट करते हुए कहा कि 'ये लोग फर्स्ट  क्लास टिकट एफोर्ड कैसे कर पाते हैं।' इसके बाद सतीश शाह ने उन्हें जवाब दिया क्योंकि हम इंडियंस हैं। जिससे एयरपोर्ट  स्टाफ एक दम चुप हो गया। अभिनेता ने ट्वीट कर इस पूरे घटनाक्रम को साझा किया है।
 

Anupam Mittal: अपनी दादी को याद कर भावुक हुए 'शार्क टैंक 2' के जज अनुपम मित्तल, आग में जलने से हो गई थी मौत

सतीश शाह ने मजाक बनाने वालों को दिया ये जवाब
सतीश शाह ने अपने  ट्विटर हैंडल से लिखा, "मैंने एक प्राउड स्माइल के साथ जवाब दिया क्योंकि हम भारतीय हैं" जब मैंने हीथ्रो के कर्मचारियों को आश्चर्यजनक रूप से अपने साथी से पूछते हुए सुना कि 'वे प्रथम श्रेणी का खर्च कैसे उठा सकते हैं?' " वहीं हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर से भी अभिनेता को  रिप्लाई दिया गया है।


विज्ञापन

सतीश शाह के ट्वीट के रिप्लाई में हाथ्रो एयरपोर्ट द्वारा लिखा गया, "गुड मॉर्निंग, हमें इस बारे में सुनकर खेद है, क्या आप हमें डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं?" अब यूजर्स अभिनेता सतीश शाह के ट्वीट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,  "खैर पूरी तरह से उनकी गलती नहीं है सर। यह ब्रिटिश सरकार है जो उन्हें अपने साम्राज्य के अत्याचारों के बारे में अपना सही इतिहास नहीं सिखाती है और वे मानते हैं कि उनकी किताबें क्या कहती हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा, "आपने उन्हें बताया होगा कि यूके में भारतीय परिवार की औसत कमाई अधिकांश ब्रिटिश लोगों की कमाई से कहीं अधिक है....क्योंकि हम प्रोफेशनल स्किल्स के साथ कड़ी मेहनत के साथ आते हैं, न कि केवल पूर्वजो से लूटे गए धन का आनंद लेने के लिए।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें