सारा इस वीडियो में एक ओर जहां माता के जयकारे लगा रहीं हैं वहीं वह अपने गाइड से माता की गुफा के बारे में बातें कर रहीं हैं। गाइड उनको बता रहा हैं कि जो लोग पापी होते हैं वह इस माता की गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
वह सारा को बता रहा है कि जब भी कोई पापी या बुरा काम करने वाला माता के दरबार में पहुंचता है वह कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं कि वह गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता।गाइड की बातों के जवाब में सारा कहती हैं, माता रानी को सब पता होता है कि किसने कितने पापा किए हैं। उनको यह भी पता है कि मैंने कितने पाप किए हैं।
सैफ अली खान और सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत की मन्नतें मांग रही हैं। इसीलिए इन दिनों मंदिरों के चक्कर लगा रही हैं। वह पहले फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन अब रणवीर सिंह के अपोजिट सिंबा से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। डेब्यू से पहले ही फिल्म केदारनाथ के विवादों के कारण सारा काफी तनाव झेल चुकी हैं और आगे मुश्किलें नहीं चाहतीं। उनके करीबी बता रहे हैं कि सारा इन दिनों नियम से मंदिर जाती है और पूजा-पाठ करने में जुटी हैं।
सारा अली खान और अमृता सिंह
सारा इस वीडियो में एक ओर जहां माता के जयकारे लगा रहीं हैं वहीं वह अपने गाइड से माता की गुफा के बारे में बातें कर रहीं हैं। गाइड उनको बता रहा हैं कि जो लोग पापी होते हैं वह इस माता की गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं। वह सारा को बता रहा है कि जब भी कोई पापी या बुरा काम करने वाला माता के दरबार में पहुंचता है वह कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं कि वह गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता।गाइड की बातों के जवाब में सारा कहती हैं, माता रानी को सब पता होता है कि किसने कितने पापा किए हैं। उनको यह भी पता है कि मैंने कितने पाप किए हैं।