अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, एकता कपूर प्रोड्यूसर्स गिल्ड बोर्ड की सदस्या हैं। इस समय प्रोड्यूसर्स गिल्ड महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे उत्पीड़न के खिलाफ काम कर रहा है। एकता ने इसी मुहिम में शामिल होकर सुभाष कपूर को बाहर का रास्ता दिखाया है। रिपोर्ट के तहत कपूर प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थे। लेकिन एकता ने उनके साथ काम नहीं करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, जब तक सुभाष के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, बालाजी प्रोडक्शन उनके साथ काम नहीं करेगा।
वन बाई टू’, ‘आत्मा’, ‘व्हाट द फिश’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने शेखर कपूर पर उनसे छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। अप्रैल 2014 में त्यागी ने वर्सोवा पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कपूर ने दो साल पहले उनके साथ रेप करने की कोशिश की।