होमी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
निर्देशक होमी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'देखो दो बच्चे, आपके पहले शेड्यूल पर शाबाश...अब असली काम शुरू होता है।' तस्वीर में सारा को डायरेक्टर के साथ बरगंडी हेयर लुक में पोज देते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में सारा ने फिल्म मर्डर मुबारक की शूटिंग दिल्ली में शुरू की थी। तो वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए सारा ने जवाब देते हुए लिखा, 'विश्वास नहीं होता कि यह हो गया। केवल आपको प्यार'।

करिश्मा भी आएंगी नजर
बता दें की इस फिल्म में सारा अली खान के साथ करिश्मा कपूर भी अभिनय करते हुए नजर आएंगी। हाल ही में करिश्मा ने अपने ऊपर फिल्म के सेट से क्लैपरबोर्ड शेयर किया था। हालांकि इस फिल्म का निर्देशन कर रहे अदजानिया ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
सार की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करते तो अभिनेत्री सारा अली खान विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के एक हाई ऑक्टेन सस्पेंस थ्रिलर 'गैसलाइट' में दिखाई देंगी। इस फिल्म को फिल्म 31 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सारा विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसके निर्देशक लक्ष्मण उटेकर हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। वहीं करण जौहर की आने वाली फिल्म में भी 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक की मौत पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर के साथ बनाना चाहते थे 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर'