फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill: आखिर किस एक्ट्रेस पर आया गिल का दिल? रश्मिका पर क्रश को लेकर शुभमन ने कह दी यह बात

Thu, 09 Mar 2023 03:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शुभमन गिल ने रश्मिका मंदाना को 'क्रश' मानने पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बकायदा पोस्ट कर अपने दिल की बात कह दी है। 
विज्ञापन
शुभमन गिल-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल इन दिनों खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कभी उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है तो कभी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उनके अफेयर की चर्चा होती है। इस बीच अफवाह फैली कि शुभमन को साउथ की दिग्गज अदाकारा रश्मिका मंदाना पर क्रश है, जिसके बाद फैंस हैरान रह गए। हालांकि, अब इस मामले में शुभमन ने साफ-साफ अपने दिल की बात बता दी है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यूं फैली अफवाह

दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि शुभमन गिल ने मीडिया से बातचीत में टॉलीवुड डीवा रश्मिका मंदाना को अपना क्रश बताया। यह खबर आग की तरफ फैल गई और लोग रश्मिका मंदाना के रिएक्शन का इंतजार करने लगे। हालांकि, अब शुभमन ने रश्मिका के रिएक्शन से पहले इस मामले में अपनी बात कह दी है। 

यह भी पढ़ें: Shubman Gill: सारा नहीं इस एक्ट्रेस पर आया है शुभमन गिल का दिल? सबके सामने किया स्वीकार!

शुभमन गिल ने पोस्ट कर तोड़ी चुप्पी

शुभमन गिल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए इस खबर को कोरी अफवाह बताया। क्रिकेटर ने ट्वीट में लिखा, 'यह कौन सा मीडिया इंटरेक्शन था, जिसके बारे में मुझे खुद कुछ नहीं पता।' शुभमन के ट्वीट से रश्मिका मंदाना के फैंस दुखी हैं। वहीं, सारा अली खान और सारा तेंदुलकर को लेकर एक बार फिर अटकलें लगने लगी हैं। 

इन हसीनाओं संग जुड़ा शुभमन गिल का नाम

गौरतलब है कि शुभमन गिल और सारा अली खान की डेटिंग की अफवाह अगस्त  2022 में शुरू हुई थी। दरअसल, दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया था। वहीं, बीते दिनों सारा और शुभमन दिल्ली के एक होटल से बाहर निकलते नजर आए थे। दोनों को फ्लाइट में भी साथ सफर करते देखा जा चुका है। हालांकि, शुभमन का नाम सारा तेंदुलकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?
विज्ञापन

जब शुभमन ने बताया 'सारा' सच

सारा-शुभमन की डेटिंग की खबरें उस वक्त सबसे ज्यादा सामने आईं, जब सोनम बाजवा के पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्ला' में इस पर सवाल पूछा गया। सोनम ने शुभमन से पूछा था कि क्या वह वाकई सारा को डेट कर रहे हैं? इस पर क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा था, 'हो सकता है।' जब सोनम ने उन्हें उकसाया और पूछा, 'सारा का सारा सच बोलो।' इस पर शुभमन ने कहा था, 'सारा दा सारा सच बोल दिया (मैंने सच कहा है)। शायद हां शायद नहीं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें