सारा अली खान ने बॉलीवुड में तेजी से अपनी अलग पहचान बनाई हैं। अभिनेत्री ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें सारा की एक्टिंग और अंदाज को हर किसी ने पसंद किया था। इस फिल्म में सारा के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके बाद सारा ने कई फिल्में कीं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। सारा अली खान को घूमने का काफी शौक हैं। वह अक्सर वेकेशन के लिए पहाड़ों पर जाती हैं जहां से वह तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना नहीं भूलतीं। लेकिन इस बार न्यू ईयर के मौके पर वह कहीं भी नहीं गई हैं, जिस वजह से सारा अली खान पहाड़ों को काफी ज्यादा याद कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।