अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। वह बेशक साउथ फिल्मों में ही नजर आते हैं लेकिन उनकी फिल्में हिंदी दर्शकों के बीच भी धमाल मचाती हैं और इसी वजह से आज के समय में अल्लू अर्जुन बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज हुई, जिसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में अब बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन लगता है अल्लू अर्जुन अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने अपने बॉलीवुड डेब्यू पर बात की है।